फतेहाबाद के रतिया में युवक आलोक के सुसाइड के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। आलोक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई का बड़े भाई की साली के साथ प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन भाभी नहीं चाहती थी कि उसकी बहन ही उसकी देवरानी बने। उसने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि वह यह शादी नहीं होने देगी। छोटे भाई ने यह भी बताया कि भाभी के व्यवहार के कारण घर में किसी से उनकी बनती नहीं थी। इस वजह से वह भाई के साथ अलग रहती है। पिता अपने भाई के यहां रहते हैं। उन्होंने भाई, भाभी और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक की पहचान रतिया के सरदूलगढ़ कैंची स्थित आरओ कैंपर सर्विस सेंटर में काम करने वाले आलोक (27) के रूप में हुई है। आलोक यूपी में औरैया जिले के मुरही गांव का रहने वाला था। 6 दिन पहले उसने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था- जब तक इंतजार करूंगा, जब तक उसका नया पति ना देख लूं। 12 फरवरी को आलोक ने फांसी लगाई थी। अभी तक उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। उसका शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद पुलिस पोस्टमॉर्टम कराएगी। आलोक की फेसबुक पोस्ट… अब जानिए आलोक के भाई ने क्या-क्या बताया…. भाभी के भाई ने गोली मारने की धमकी दी अनुराग ने आगे बताया कि आलोक को न केवल उसकी भाभी, बल्कि उसका भाई भी धमकियां दे रहा था। आलोक को यहां तक कह दिया गया था कि किसी भी हाल में उसकी शादी नहीं होने देंगे, और यदि वह फिर भी नहीं माना तो उसे गोली मार देंगे। आलोक ने फोन पर अपने भाई और भाभी से गिड़गिड़ाते हुए कहा था कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और लड़की भी शादी के लिए राजी है, इसलिए उन्हें शादी कर लेने दी जाए। आलोक शादी कर उसे रतिया लाना चाहता था। डेढ़ साल से गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद थी अनुराग ने बताया है कि परिवार वालों के दबाव के कारण पिछले डेढ़ साल से आलोक और उसकी गलफ्रेंड की बातचीत बंद थी। मगर, करीब एक हफ्ते पहले आलोक के पास गलफ्रेंड का फोन आया। उसने कहा कि वह उसी से शादी करना चाहती है। मगर, बाद में भाभी ने अपनी बहन को धमका दिया। उसने दो दिन पहले आलोक से शादी करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आलोक परेशान हो गया। 12 फरवरी की रात को भाई-भाभी से बात की। मगर उसको खूब डांटा। इससे दुखी होकर आलोक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। —————————— ये खबर भी पढ़ें :- फतेहाबाद में सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, बोला- गर्लफ्रेंड जिम्मेदार, भाई-भाभी मेरे शव को न छुएं फतेहाबाद में एक युवक ने सोशल मीडिया पर 3 वीडियो पोस्ट कर सुसाइड कर लिया। एक वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि इस कदम को उठाने के पीछे उसके भाई-भाभी और भाभी की बहन जिम्मेदार है। गुरुवार देर रात युवक ने गैलरी में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबर…
‘भाभी नहीं चाहती थी बहन देवरानी बने’:फतेहाबाद में युवक बोला- शादी न कराने पर भाई ने सुसाइड किया; लिखा- नए पति तक इंतजार करूंगा
