शिव दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

Spread the love

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 12 के वी ब्लॉक में स्थित शिव दुर्गा मंदिर के समिति के महासचिव कपिल उपल ने पुलिस को सूचना दी है कि 14 अक्टूबर की देर रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर लगी शिव लिंग की चांदी की परत को पूरी तरह से निकाल लिया। इसके बाद माता रानी के ऊपर लगे तीन तथा सांई बाबा के ऊपर लगे चांदी के छत्र को भी चोरी कर लिया। उनके अनुसार कुल 5.5 किलो चांदी की सामग्री चोरी हुई है।

पीड़ित के अनुसार यह घटना केवल चोरी की श्रेणी में ही नहीं आती बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी इसे गहरा आघात लगा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से चोरों की तलाश कर रही है।