योगी आदित्यनाथ के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी से नाराज सिख समाज का प्रदर्शन

Spread the love

इस माैके पर गुरू गोविन्द सिंह सेवा समिति के महामंत्री सरदार परविन्दर सिंह ने कहा कि सिख समाज सभी धर्मों का सम्मान करता है। महाराष्ट्र के मौलाना का बयान बेहद आपत्तिजनक है और समाज को आक्रोशित करने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ—साथ गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनका अपमान सिख समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता।

सरदार परविन्दर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सिख समुदाय को सबसे अधिक सम्मान देते हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से हम लोग प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग कर रहे हैं कि इस प्रकार की टिप्प्णी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कानपुर से आए सरदार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला असली मुसलमान नहीं हो सकता। सिख समाज इसकी घोर निन्दा करता है।