जोधपुर में सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला : फ्राडेस्टर को नोटिस देने पहुंची थी पुलिस

Spread the love

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि सीकर के उद्योग नगर थाने के एएसआई रंगलाल मीणा, सिपाही राजेश सहित पांच लोग मंगलवार की रात को जोधपुर खोखरिया गांव में नरपतराम के खिलाफ धोखाधड़ी प्रकरण को लेकर नोटिस देने पहुंचे थे। यहां पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। आरोपी पक्ष और सीकर पुलिस में पहले ही वार्तालाप हो रखा था और आरोपी पक्ष ने उन्हें यहां बुला लिया।

इस पर एएसआई रंगलाल निजी गाड़ी कर पार्टी के साथ यहां दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे। यहां खोखरियां बसंत विहार में आरोपी नरपतराम माली उसके बेटों राजू, जितेंद्र, महेंद्र आदि ने मिलकर लाठियों, डण्डों एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। साथ आए सिपाहियों राजेश आदि ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया गया। एएसआई रंगलाल के सिर पर चोट लगने के साथ गंभीर घाव हुए है, सिपाही राजेश व अन्य सिपाही भी घायल हुआ है। निजी गाड़ी में आए रंगलाल के साथ दो गाड़ी चालक भी थे, मगर वे मौके से चले गए।

बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि हत्या प्रयास एवं राजकार्य में बाधा का केस बनाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस खोखरियां पहुंची और नरपतराम और उसके तीनों बेटों एक अन्य विजेश गहलोत को शंातिभंग में गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरत को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और नरपतराम पुत्र नैनाराम माली, उसके पुत्र राजू, महेंद्र, जितेंद्र को प्रकरण में अब गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास जारी है। एएसआई रंगलाल मीणा का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है।