सत्य साई बाबा की पालकी को लेकर साई भक्तों ने अपने भजन व कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन को लेकर श्री सत्य साई समिति कई दिनों से अनेक कार्यक्रम चला रही थी और आज इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
श्री सत्य साई समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बतायाकि आज श्री सत्य साई बाबा की जन्म शताब्दी परशोभा यात्रा निकाली जा रही है और पुरे भक्ति भाव से लोग इसमें भाग ले रहे हैं। बाबा के सौवें जन्मदिवस पर अनेक आयोजन किये गए हैं।
