मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। मौत से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है, जो सारणी (जिला बैतूल) का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दो दिन पहले ही अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी, लेकिन किसी वजह से निखिल से बात नहीं कर रही थी। अपनी गर्लफ्रेंड से बात नहीं होने की वजह से निखिल टेंशन में आ गया था। वह परेशान होकर करीब 350 किलोमीटर बैतूल से स्कूटी चलाकर उज्जैन आया। शनिवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बंगाली कॉलोनी पहुंचा था। यहां युवती की बहन से बोला- तुम्हारी बहन बात नहीं कर रही है। देखिए तस्वीरें घर के अंदर घुसकर परिजनों को कमरे में किया बंद
इस दौरान घर में उस समय युवती के जीजा विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुसा। इस दौरान विनय की पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह घर के अहाते में चला गया। गर्लफ्रेंड ने जाने के लिए कहा तो मार ली गोली विनय की पत्नी ने बताया कि घर में घुसते ही निखिल ने कहा, आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही, उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से उसे वापस जाने के लिए कहने को कहा। इसी बीच कुछ ही देर बाद निखिल कमरे में घुस गया। अपने साथ लाई पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक खून से लहूलुहान पड़ा था। आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। हथियार कहां से आया जांच कर रही पुलिस
सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील और उनकी टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निखिल के पास हथियार कैसे आया। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले की जांच जारी है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी गोली… ग्वालियर में बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में हुई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
गर्लफ्रेंड के जीजा के घर अपने सीने में मारी गोली…मौत:बैतूल से 350KM स्कूटी चलाकर उज्जैन आया, युवती की बहन से बोला-बात नहीं कर रही
