रुद्रप्रयाग में एलपीजी गैस की किल्लत बढ़ी, होटल-ढाबों पर संकट, चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

Spread the love

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में एलपीजी गैस की किल्लत बढ़ने लगी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर असर पड़ रहा है. कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से कई जगह भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है. कुछ होटल घरेलू गैस से काम चला रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. गैस की कमी के कारण पर्यटकों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि स्थिति पर नजर है और कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं.