मिशिगन चर्च गोलीबारी की घटना काे ट्रंप ने ईसाइयों पर हमला बताया

Spread the love

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा, “यह हिंसा की महामारी है जो अमेरिका को नष्ट कर रही है। इसे तुरंत रोकना होगा।” उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इससे निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की।

गाैरतलब है कि रविवार काे संदिग्ध हमलावर 40 वर्षीय थॉमस जैकब सैंडफोर्ड अपने ट्रक को “चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स ” के अंदर ले गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उसने इमारत में आग लगा दी। हमले में कम से कम पांच लाेग मारे गए जबकि आठ अन्य गंभीररूप से घायल हाे गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह भी मारा गया।

———–