केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि “प्रिय बहनों-भाइयों, भांजे-भांजियों, आप सबको दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि मैं हर माध्यम से जुड़ सकूं। आपसे संवाद कर सकूं। आज दीपावली के शुभ अवसर पर अब संवाद के लिए हम एक नया माध्यम शुरू कर रहे हैं, और वो है हमारी वेबसाइट http://Shivrajsinghchouhan.co.in । उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि यह ‘मामा के घर’ जैसा आत्मीय ठिकाना है। यहां आपको मेरे व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक यात्रा सहित और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शुरू की नई वेबसाइट, बोले- यह भी मामा के घर जैसा ठिकाना
