जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा तथा महापौर योगेश ताम्रकार शामिल होंगे। अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विजय यादव एवं प्राचार्य डॉ. सुरेशचन्द्र राय ने समारोह में उपस्थिति का आग्रह किया है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को आएंगे सतना
