Shiv Mandir: उत्तराखंड का दक्षिणमुखी शिव मंदिर, जहां माघ माह में खास चढ़ावे से दूर होती है ग्रह दोष से लेकर तंत्र बाधाएं

Spread the love

Baghnath Mandir Bageshwar: बागेश्वर का बाबा बागनाथ मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख पवित्र शिव मंदिरों में से एक है. यह मंदिर त्रिवेणी संगम पर स्थित है और माघ महीने में खिचड़ी भंडारे की परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. श्रद्धालु सुबह-सुबह संगम में स्नान कर खिचड़ी का भोग चढ़ाते हैं और अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाते हैं. मंदिर की पौराणिक कथा और दक्षिण मुखी शिव की पूजा इसे और भी विशेष बनाती है. हर साल देशभर से श्रद्धालु माघ मास में बाबा बागनाथ मंदिर दर्शन के लिए आते हैं.