गुरुग्राम में बाइक पर जा रही एक युवती को अश्लील इशारा करने का मामला सामने आया है। युवती ने बाइक रोक कर युवक को पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिए। कुछ देर बाद राहगीर भी जमा हो गए और युवक की धुनाई कर डाली। युवक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। युवती की बाइक पर लगे कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। जिसमें रिकॉर्ड वीडियो को युवती ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती बाइक पर जा रही थी, तभी एक ई-रिक्शा में बैठे युवक ने उसकी ओर गंदे इशारे करने शुरू कर दिए। जिससे युवती काफी आक्रोशित हो गई। युवती ने दिखाई हिम्मत युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बाइक रोकी, रिक्शा के पास जाकर मनचले को खींचकर सरे आम धुनाई शुरू कर दी। वीडियो में युवती गुस्से में चिल्लाते हुए युवक को थप्पड़ मारती और डांटती नजर आ रही है। धुनाई के बाद युवक ने मांगी माफी युवक बार-बार माफी मांगते हुए “सॉरी, गलती से हो गया” कहता दिख रहा है, लेकिन युवती ने उसे जमकर सबक सिखाया। उसने इस पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोग इसे शेयर कर युवती की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
गुरुग्राम में सड़क पर मनचले युवक की बेशर्म हरकत:बाइक राइडर युवती ने मारे थप्पड़, लोगों ने पकड़कर धुनाई की, माफी मांगने पर छोड़ा
