शाह बोले- बंगाल में SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे:जो रह जाएंगे उनको भाजपा का CM निकाल देगा; ये साल TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का है

Spread the love

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना में कहा कि, ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। ममता जी को SIR का जितना विरोध करना हैं कर लें। मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना ही पड़ेगा। जो बचे घुसपैठिये रह जाएंगे वो भाजपा का सीएम आकर निकाल देगा। साल 2026 TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का साल है। शाह की स्पीच, 6 बड़ी बातें… अमित शाह दो दिन के दौरे पर, कल कोलकाता पहुंचे थे अमित शाह दो दिन के पश्विम बंगाल दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे थे। नॉर्थ परगना के बैरकपुर में रैली को संबोधित करने के बाद वे दोपहर 2 बजे बागडोगरा चले जाएंगे। जहां वह उत्तर बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। एक महीने के अंदर राज्य में शाह का दूसरा दौरा है। इससे पहले 30 और 31 दिसंबर को शाह कोलकाता गए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कुछ महीनों में होने वाले हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें… अमित शाह बोले- असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को असम में बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। गृह मंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी ने असम को बंदूकें, गोलियों, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया है। पूरी खबर पढ़ें…