इस पहल का उद्देश्य खेल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सर्वोटेक ने खिलाड़ियों, दर्शकों और स्थानीय समुदायों को जोड़ते हुए एक ऐसे अभियान का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया, जो स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य बनाने में योगदान दे।
कार्यक्रम में डीडीसीए की एपेक्स काउंसिल, सर्वोटेक के प्रबंध निदेशक रमन भाटिया, और दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रमन भाटिया ने इस मौके पर कहा, “खेल, विशेषकर क्रिकेट, लोगों को जोड़ने की ताकत रखते हैं। हम चाहते हैं कि खेल के माध्यम से नई पीढ़ी पर्यावरण के महत्व को समझे। आज लगाया गया हर पेड़ एक हरे और स्वस्थ कल की दिशा में उठाया गया कदम है। यह केवल प्रतीकात्मक पहल नहीं है, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति हमारे दीर्घकालिक संकल्प का हिस्सा है। अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर इस अभियान को आयोजित करना इसे और भी अर्थपूर्ण बनाता है।”
डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, “वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत छोड़ने का वादा है। आज मेरे पिता की पुण्यतिथि पर अरुण जेटली स्टेडियम में यह पहल उनके मूल्यों और दृष्टिकोण की याद दिलाती है। हमें खुशी है कि उनकी स्मृति को इतने सार्थक तरीके से सम्मानित किया गया।”
