वन विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार,फूलीगो सेप्टिका (Fuligo septica) एक प्लाज्मोडियल स्लाइम मोल्ड की प्रजाति है, जो विशेष रूप से बारिश के बाद पेड़ों की छाल, गीली घास, लॉन और सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों पर पाई जाती है।
यह जीव वैज्ञानिक रूप से प्रोटिस्ट समूह का सदस्य है और अपने पोषण के लिए बैक्टीरिया, यीस्ट तथा कवक पर निर्भर रहता है। वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक अपघटक (Decomposer) मानते हैं, जो पर्यावरण में सड़ी-गली वस्तुओं को विघटित कर पोषक तत्त्वों को मिट्टी में लौटाने का कार्य करता है।
अपने विशिष्ट पीले रंग और झाग जैसी आकृति के कारण इसे आमतौर पर डॉग वॉमिट स्लाइम मोल्ड भी कहा जाता है। यह मनुष्यों या पौधों के लिए हानिकारक नहीं होता, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
