वरिष्ठ भाजपा नेता जी. वेंकट काे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई व शुभकामनाएं

Spread the love

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। जी. वेंकट का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता लंबे समय से भाजपा की मजबूती का आधार रही है। बीजापुर में जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन विस्तार और मजबूत जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। उनकी नई भूमिका से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वेंकट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी।