हरियाणा के हिसार में कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। अब नया विवाद हिसार कांग्रेस में शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस भवन पर लगे कुमारी सैलजा के पोस्टर को हटाने पर नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने पुराने पोस्टर को हटाकर नया पोस्टर लगा दिया है। इसमें कुमारी सैलजा के फोटो का साइज छोटा कर साइड में कर दिया है, जबकि सुरेजवाला को प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के बराबर दिखाया है। इस पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया है। सैलजा समर्थकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और पार्टी हाईकमान को शिकायत करने की बात कही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट मुकेश सैनी ने इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नसीहत दी है। पहले भी विवादों में रह चुके बहबलपुरिया
इससे पहले भी बहबलपुरिया विवादों में रह चुके हैं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहलपुरिया और कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग प्रदेशाध्यक्ष के मंच पर वोट चोरी के कार्यक्रम पर मंच संचालन को लेकर भिड़ चुके हैं। इसके बाद दोनों जिलाध्यक्ष ने पार्टी अनुशासन समिति के समक्ष माफी मांगी थी। अब पोस्टर हटाने से एक बार फिर बहबलपुरिया विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सैलजा समर्थकों ने पोस्टर विवाद पर क्या कहा…
हिसार कांग्रेस भवन से सैलजा का पोस्टर हटाया:सुरजेवाला का लगाया, समर्थक बोले- जिलाध्यक्ष माफी मांगे, यह हमारी नेता का अपमान
