ट्रैफिक एडवाइजरी देखें: नारी शक्ति मार्च आज, इन रास्तों पर हो सकता है भारी जाम…..

ट्रैफिक एडवाइजरी देखें: नारी शक्ति मार्च आज, इन रास्तों पर हो सकता है भारी जाम…..
Share Now

दिल्ली में शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 को यानी आज नारी शक्ति मार्च निकाली जाएगी, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। नारी शक्ति मार्च के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर इस बीच आप भी नई दिल्ली क्षेत्र की ओर जाने की सोच रहे हैं तो बिना ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करे घर से बाहर न निकले। बता दें कि नारी शक्ति मार्च मंडी हाउस से जंतर मंतर के लिए निकलेगी। इस मार्च में 20,000 महिलाएं शामिल होंगी। साथ ही लोगों से सार्वजनिक परिवहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

नारी शक्ति मार्च आज
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नारी शक्ति फोरम शुक्रवार यानी आज नारी शक्ति मार्च निकालेगी। यह मार्च मंडी हाउस, बाराखंबा, टॉलस्टॉय मार्ग से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचेगी। पुलिस ने बताया कि इसके चलते कई आसपास के रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आइए आपको उन रास्तों के बारे में बताएं।

नारी शक्ति मार्च के चलते दिल्ली के कई रास्तों पर भारी जाम लग सकता है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है –
डब्ल्यू-प्वाइंट, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राउंड अबाउट मंडी हाउस, तिलक मार्ग – भगवान दास रोड क्रॉसिंग कॉपरनिकस मार्ग – श्रीमंत माधवराव सिंधिया मार्ग क्रॉसिंग, फिरोजशाह – केजी मार्ग क्रॉसिंग, तानसेन मार्ग – बंगाली मार्केट सर्किल महाराजा रणजीत सिंह मार्ग मिर्दार्ड चौक, कनॉट सर्कस – बाराखम्बा रोड क्रॉसिंग, बाराखम्बा रोड – हैली रोड क्रॉसिंग, टॉलस्टॉय मार्ग – केजी मार्ग क्रॉसिंग, टॉलस्टॉय मार्ग – जनपथ क्रॉसिंग, संसद मार्ग – जय सिंह रोड क्रॉसिंग
राजीव चौक, राउंड अबाउट एमएआर – जनपथ, राउंड अबाउट राजेंद्र प्रसाद रोड – जनपथ, राउंड अबाउट विंडसर, राउंड अबाउट पटेल चौक, राउंड अबाउट जीपीओ, राउंड अबाउट आरएमएल, राउंड अबाउट जीआरजी, राउंड अबाउट फिरोजशाह रोड/केजी मार्ग, राउंड अबाउट बुटा सिंह, राउंड अबाउट पटेल चौक, अशोक रोड, महादेव रोड, रायसीना रोड.

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में लोगों को इन रास्तों से बचने और निजी वाहनों की बजाए सार्वजनिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही इन रास्तों पर यात्रा करें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *