रायगढ़ : जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवम्बर को

Spread the love

यह आयोजन सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, नगर निगम रायगढ़ में आयोजित होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि, जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, विरासत और योगदान को सम्मान देने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, महापौर जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल शामिल होंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि, जनजातीय गौरव दिवस न केवल सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का अवसर है, बल्कि जनजातीय समुदाय की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है। भव्य लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें, जनजातीय परिधान और जीवनशैली की झलक दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस आयोजन में सम्मिलित होकर इस जनजातीय परंपराओं के उत्सव को सफल बनाने के लिए आग्रह है।