गुरुग्राम में स्कूटी सवार को पीटा, VIDEO:ओवर टेक को लेकर ऑटो ड्राइवर से विवाद; युवक को साथी ने पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

गुरुग्राम के खांडसा रोड पर देर रात ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक की पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक नशे की हालत में था। ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक ने खांडसा रोड पर चलते हुए एक ऑटो को ओवरटेक किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने स्कूटी सवार युवक पर थप्पड़ और घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। राहगीरों ने किया बीच-बचाव, आरोपी फरार घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच स्कूटी सवार युवक के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑटो चालक को युवक की पिटाई करते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है।