UP में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद:झारखंड और MP में तापमान 2.5°C दर्ज, उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

Spread the love

उत्तर प्रदेश में तेज सर्दी के असर के चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों की 1 जनवरी तक की छुट्टी की है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। 18 जिलों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी 0 रही। झारखंड के 7 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। रविवार को रांची के कांके का तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी तापमान 2.5°C दर्ज किया गया। राजस्थान के भी कई शहरों में तापमान सिंगर डिजिट में रहा। उधर, उत्तराखंड में ऊपरी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के तापमान में 2 जनवरी तक गिरावट दर्ज की जाएगी। DGCA ने भी 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक को फॉग विंडो घोषित किया है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिन के मौसम का हाल… 30 दिसंबर: कोहरे में हल्की कमी, ठंड बरकरार 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार राज्यों में जाने मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: MP के मंदसौर में पारा 2.5°, जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Km/ph, कोहरे से ट्रेनें लेट हिमालय में बर्फबारी होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी ने मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। यहां पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया है, जो बीती रात मंदसौर में दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 213Km/ph पहुंच गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में शीतलहर चल रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा है। इस वजह से दिल्ली से आ रही ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक लेट आ रही है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: उत्तराखंड के 6 जिलों में कोहरा: हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे, कल से पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड के 6 जिलों में सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाके शामिल हैं। 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना:12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; बीकानेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान सिंगल डिजिट में राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…