MP में 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी:पटना के 29 जिलों में कोहरे का अलर्ट,उत्तराखंड में 12 फ्लाइट लेट; इंडिगो की 118 फ्लाइट कैंसिल

Spread the love

मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 kmph पहुंच गई है। इससे राज्य के न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट है। भोपाल में रात का तापमान 5.6°C रिकॉर्ड किया गया। कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। कई जिलों में सुबह घना कोहरा रहा। सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। इसके चलते बारिश हो सकती है। कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इधर, बिहार में तेज सर्दी का असर है। आज पटना समेत 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। पटना में 4 दिन से कोल्ड डे बना हुआ है। पटना एयरपोर्ट्स से 10 फ्लाइट कैंसिल और 16 फ्लाइट लेट रहीं। उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 6 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। आज देहरादून एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट लेट हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 96 घंटे तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। सोमवार को खराब मौसम के कारण इंडिगो की 118 फ्लाइट कैंसिल रहीं। जिन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट रद्द रहीं, उनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना, भोपाल शामिल हैं। जानिए क्या हैं जेट स्ट्रीम… आसमान में ठंडी और गर्म हवा की नदी जैसी बहने वाली हवाएं ही जेट स्ट्रीम हैं। जेट स्ट्रीम आमतौर पर उत्तर (ध्रुवीय इलाकों) की ठंडी हवा और दक्षिण (गरम इलाकों) की गर्म हवा के बीच चलती हैं। जब जेट स्ट्रीम झुक जाती है या फिर नीचे की ओर आ जाती है, तो यह उत्तर की बहुत ठंडी हवा को भारत तक खींच लाती है। नतीजा, अचानक ठंड बढ़ जाती है। अगर जेट स्ट्रीम की रफ्तार कम हो जाए या एक जगह रुक जाए, तो ठंडी हवा वहीं फंस जाती है। इससे कई दिन तक ठंड बनी रहती और शीतलहर का असर बढ़ जाता है। राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार राज्यों के मौसम का हाल जानिए… मध्य प्रदेश: राज्य में तापमान 3.8ºC…जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 Kmph, 31 दिसंबर से 5 दिन तक विंटर वेकेशन मध्यप्रदेश में घने कोहरे, तेज सर्दी और कोल्ड वेव का असर है। इस वजह से न्यूनतम 4.0ºC और अधिकारी तापमान 20ºC से नीचे पहुंच गया है। सोमवार रात शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.8ºC पहुंचा। तेज सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश के सभी UKG से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना, 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक कई जिलों में बारिश की आशंका राजस्थान में 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने वाले लोगों के प्रोग्राम में खलल पड़ सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 11 जिलों में बारिश हो सकती है। 1 जनवरी को भी राज्य में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 29 जिलों में आज कोल्ड-डे, बारिश की भी संभावना, 8.4°C के साथ अररिया सबसे ठंडा बिहार में सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। पटना में भी शीत लहर का असर है। आने वाले दिनों में सर्दी और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज पटना समेत 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 2ºC से 4ºC तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 6 जिलों में कोहरा का यलो अलर्ट, देहरादून एयरपोर्ट पर 9 फ्लाइट लेट उत्तराखंड के 4 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य में दो जनवरी 2026 तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके अलावा आज 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। Skyscanner के मुताबिक, देहरादून एयरपोर्ट पर आज भी 9 फ्लाइट लेट हैं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 1 जनवरी से स्कूलों की छुट्टियां हरियाणा में आज तीसरे दिन भी रात से ही घना कोहरा छाया है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। खासकर हरियाणा के 5 जिलों- कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में गहरा कोहरा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…