राज्य आपदा मोचन बल इकाई मंडी ने जेएनवी पंडोह में किया स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन

school-sefti-progrem-at-j.n.v.-pandoh
Spread the love

एसडीआरएफ की टीम का नेतृत्व राज्य आपदा मोचन बल मध्य खण्ड मण्डी के प्रभारी श्री खजाना राम जी की अगुवाई में निरीक्षक विनोद ठाकुर, मुख्यआरक्षी देवेंद्र कुमार, बलविंद्र सिंह, मदन लाल, सुनिल दत्त, रमेश कुमार के साथ कुल 22 जवानों ने स्कूल के विद्यार्थियों व स्कूल के स्टाफ को उपरोक्त जानकारी उपलब्ध करवाई । इस आयोजन के समाप्त होने के बाद स्कूल के उप प्रिसिंपल महोदय ने एसडीआरएफ के द्वारा इस बरसात में किए गए कार्यों की सराहना की व उप-पुलिस अधिक्षक व प्रभारी राज्य आपदा मोचन बल का इस प्रोग्राम को करवाने के लिए आभार व्यक्त किया ।