अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने निजी प्रयासों से आज सराज विधानसभा में 1000 स्कूल बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स 1000 क्लिप बोर्ड स्कूली बच्चों को बांटने का काम किया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का रूप बहुत भयावह है ख़ासकर मंडी क्षेत्र में आपदा ने विकराल क़हर ढाया है। कई लोगों ने पाई पाई जोड़कर जो घर बनाये थे वो बारिश में बह जाने से आज सार्वजनिक जगहों जगहों पर रहने के लिए मजबूर हैं। त्रासदी से हज़ारों करोड़ का नुक़सान तो हुआ ही साथ ही जान-माल का नुक़सान अत्यंत भयावह है। सराज में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्थानीय विधायक होने के नाते गाँव-गाँव जाकर हालात का जायज़ा लिया व पीड़ितों की मदद करने का सराहनीय कार्य किया। मंडी में में प्रदेश भर से मदद पहुँच रही है और हमने भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से 2000 से ज़्यादा लोगों को जाँच, उपचार, दवा व सेनेट्री पैड के वितरण का काम किया है।सोमवार को भी 338 लोगों को इस सेवा का लाभ मिला है।
आपदाग्रस्त क्षेत्र में क्षेत्रों में पुनर्वास हमारी प्राथमिकता है और साथ मिलकर जल्द ही हम हालत को सामान्य करने में कामयाब होंगे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” आपदा की इस घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहा है।प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से हुए नुक़सान को देखते हुए मेरे अपने निजी प्रयासों से ज़रूरतमंदों को बर्तन, गृहउपयोगी सामान, दवाएं व सेनेट्री पैड वितरण का कार्य किया जा रहा है। मैंने इसी क्रम में आज मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्कूली छात्रों को 1000 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स 1000 क्लिप बोर्ड बांटकर उनका दुःख साझा करने व उनका हौसलाअफजाई करने का प्रयास किया है। स्कूली छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा ना आने पाए, व शिक्षा को लेकर उनका उत्साह ना कम होने पाये इसी को ध्यान में रहते हुए यह कार्य किया गया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “इस दुख की घड़ी में भाजपा ने लगातार प्रयास किए हैं कि लोगों की मदद के लिए जमीन पर सक्रिय रहें। राहत सामग्री के रूप में राशन, बर्तन, दवाईयां हों, लोगों का उपचार हो इसमें मदद की है और आगे भी करेंगे।
बैग, पठन व राहत सामग्री से स्कूली बच्चों की शिक्षा में नहीं आएगी कोई बाधा: अनुराग सिंह ठाकुर
