सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकान्त यादव ने बताया कि आज सुबह एक निजी स्कूल की बस सांढ़ थाना क्षेत्र से बच्चों को लेकर गोपालपुर स्थित स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूली बच्चाें से भरी बस रमईपुर जहानाबाद मार्ग स्थित गोपालपुर के पास पहुंची, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और बाइक को टक्कर मारते हुए नहर के माइनर में जा पलटी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। बच्चों को बस से बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
