झालावाड़ के पीपलोदी गांव में स्कूल भवन ढहा

Spread the love

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में चार बच्चों की मौत की सूचना है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर थाना अधिकारी, चिकित्सा दल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, क्योंकि मलबे में अभी और बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसके बावजूद यहां नियमित रूप से कक्षाएं लग रही थी।

मनोहरथाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद अस्पताल में कुल 35 घायल बच्चों को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद 11 बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।