सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु रविवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त आज रात्रि तक मुरादाबाद वापिस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
सावन मास के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट-हरिद्वार से कांवड़ लाए शिवभक्त
