प्रयागराज माघ मेले का आज 16वां दिन है। मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। एक साधु बिना कपड़ों के कांटों पर लेटे नजर आए। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। आज महाकुंभ में चर्चा में रहीं हर्षा रिछारिया भी मेले में पहुंचेंगी। सतुआ बाबा आज सुबह अपनी नई मर्सिडीज-बेंज (GLS 450) कार में बैठक निकालते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने कहा,“मुझे लगता है कि किसी को गाड़ियों से जलन नहीं होनी चाहिए। अगर जलन हो तो मैं घी डालने के लिए बैठा हूं, क्योंकि मैं उस घाट (मणिकर्णिका घाट) का वासी हूं, जहां जलने वाले ही आते हैं।” कल मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या है। इसे देखते हुए प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, कल 3 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा सकते हैं। माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. माघ मेले से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
सतुआ बाबा बोले- जलने वालों पर घी डालूंगा:साधु का कांटे पर तप, माघ मेले में कल सबसे बड़ा स्नान, 3 करोड़ लगाएंगे डुबकी
