राधे यादव के निधन पर विधायक ने दुख जताया

Spread the love

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने वयोवृद्ध राष्ट्रीय जनता दल के नेता स्वर्गीय राधे यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राय को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत खराब है। सोमवार की सुबह वह उन्हें देखने टीएमएच पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि राधे बाबू का निधन हो गया है।

राय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखाः राधे बाबू नहीं रहे। सुबह 4 बजे उन्होंने संसार से विदा ले लिया। अस्पताल जाकर उनकी स्मृति को प्रणाम किया। आधार स्तंभ ढहने जैसा खालीपन महसूस हो रहा है। राधे बाबू जमशेदपुर में राजद की नींव थे और सर्वप्रिय थे। उनका एहसान हमेशा याद रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।