रेवाड़ी में सोमवार को भालखी के सरंपच प्रतिनिधि सुरेंद्र पहलवान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने गणतंत्र दिवस समारोह से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। बदमाश तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने हाईवे पर एम्स के पास पहले सुरेंद्र की गाड़ी में टक्कर मारी। बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और तीन राउंड फायर किए। पैर में गोली लगने से सुरेंद्र उर्फ डोलिया घायल हो गए। बदमाश मौके पर मैगजीन छोड़कर फरार हो गए। घायल सरपंच को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि पर हमले से भालखी- माजरा गांव में हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले शुरू हुआ था विवाद हमले का आरोप माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी और उसके साथियों पर लगा है। कुछ दिन पहले रविंद्र हाथी ने माजरा की ढाणी में सीवर विवाद को लेकर सुरेंद्र उर्फ डोलिया पर हमले का आरोप लगाया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को पत्र सौंपा था। सुरेंद्र पर हुए हमले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुख्ता सुरक्षा में बदमाशों की सेंधमारी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला पुलिस पिछले एक सप्ताह से पुख्ता सुरक्षा के दावे कर रही थी। जिला पुलिस कप्तान अपनी फोर्स के साथ वीआईपी सुरक्षा में व्यस्त थे। जिससे बदमाश गणतंत्र दिवस के दिन ही बदमाशों ने समारोह में लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि पर हमला कर पुख्ता सुरक्षा में सेंधमारी कर आसानी से फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देकर न केवल बदमाशों ने पुलिस की पुख्ता सुरक्षा में सेंधमारी की, बल्कि पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम रेवाड़ी में थे। पिछले सप्ताह हुआ था विवाद माजरा गांव के सरपंच रविंद्र हाथी और भालखी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ डोलिया के बीच पिछले सप्ताह सीवर नाले को लेकर विवाद हुआ था। माजरा के सरपंच ने रविंद्र हाथी ने ढाणी में सीवर निर्माण विवाद में सुरेंद्र डोलिया और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया था। रविंद्र हाथी ने पुलिस को शिकायत देने की बजाय अस्पताल में पत्रकारों के सामने सुरेंद्र डोलिया पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद कुंड पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। भालखी की सरपंच का देवर है सुरेंद्र माजरा और भालखी दोनों एक दूसरे से सटे हुए गांव है। रविंद्र हाथी माजरा गांव के सरपंच है। जबकि भालखी की सरपंच हंसा बाई है। सुरेंद्र पहलवान उर्फ डोलिया रिश्ते में भालखी की सरपंच हंसा बाई के देवर हैं। पिछले कुछ समय से दोनों गांवों के सरपंचों के बीच विवाद बना हुआ है। कुंड चौकी इंजार्च योगेश ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि को मारी गोली:पैर में लगने से घायल, 3 गाड़ियों में बदमाश, पहले कार में टक्कर मारी, फिर फायरिंग की
