उन्होंने कहा कि भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यहां एकत्र हुए हैं। यह दिन हमारे राष्ट्रीय जीवन का सबसे उज्ज्वल और पावन पर्व है। यह केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहींबल्कि हमारे देश के गौरव, संघर्ष और बलिदान की गाथा का प्रतीक है। यह केवल सत्ता परिवर्तन का दिन नहीं था बल्कि यह हमारे आत्मसम्मान, हमारी संस्कृति और हमारे स्वप्नों की पुनर्जन्म-घोषणा थी।
छात्रों का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 आपको केवल किताबों का ज्ञान नहीं देतीबल्कि नवाचार, अनुसंधान और जीवन मूल्यों का समावेश करती है।आज के पावन दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा करेंगे, ईमानदारी और परिश्रम से इसकी प्रगति मेंयोगदान देंगे और आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत सौंपेंगे।
