सारण पुलिस ने किया लूट कांड का उद्भेदन दो गिरफ्तार

saran-police-busted-robbery-case-and-arrested-two.
Spread the love

इसी दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर धमकाया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 598/25 दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सघन छानबीन के आधार पर सन्नी कुमार पिता राजू प्रसाद, और शुभम कुमार पिता स्व. सुधीर कुमार, दोनों रतनपुर धर्मनाथ मंदिर, थाना भगवानबाजार निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले भी भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 166/25 (दिनांक 27.03.25) के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।सारण पुलिस ने इस सफलता का श्रेय थाना अध्यक्ष भगवानबाजार और कार्रवाई में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की विशेष भूमिका को दिया है।

सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।