संजय दत्त पत्नी मान्यता को प्यार से ‘मां’ कहकर पुकारते हैं। उन्होंने मान्यता के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां.., मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद, आप मेरी ताकत, मेरा सहारा, मेरी सलाहकार, मेरी आधारशिला रही हैं, भगवान आपको हमेशा खुशी और शांति प्रदान करें, आपसे हमेशा प्यार करता हूं मां (मान्यता)…” बता दें कि संजय और मान्यता ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में शादी की थी। इस प्यारे कपल के दो बच्चे हैं, शाहरान और इकरा।
काम की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। तरुण मनसुखानी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय के साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, रंजीत, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। अब संजय दत्त जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
