बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पर आ रहे हैं। दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद अब वो रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद हैं। रोड शो के दौरान विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने को कहा और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बगल में खड़े हो गए। नितिन नबीन पटना में 6 KM का रोड शो करेंगे। यह रोड शो मिलर हाई स्कूल मैदान में खत्म होगा। नितिन नबीन के स्वागत के लिए हाथी,ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया है। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं डांस करती दिखीं। एयरपोर्ट इलाके में 1.5 KM ज्यादा लंबा जाम लग गया है। पटना एयरपोर्ट के बाहर की 3 तस्वीरें देखिए संजय सरावगी बोले- ये पद नहीं जिम्मेदारी है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘नितिन नबीन को पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में बिहार भाजपा पूरी ताकत से योगदान देगी। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा’। रोड शो के हाईलाइट्स नितिन नबीन के दिल्ली में वेलकम की 3 तस्वीरें… नितिन नबीन के पटना दौरे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
सम्राट ने विजय सिन्हा को नितिन के बगल से हटाया:खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पास खड़े हुए; पटना में 6KM लंबा रोड शो;1.5 KM लंबा जाम
