यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर अपनी बारात के साथ राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर रवाना हो गए हैं। बाड़मेर से जोधपुर की दूरी करीब 200 किमी है। 3-4 घंटे में शादीस्थल पहुंचेंगे। जहां शादी की रस्में होंगी। इससे पहले, केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है। शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार; बारात लेकर जोधपुर निकले; IPS अंशिका से शादी करेंगे
