गुरुग्राम में एक्सिस बैंक के सेल्स मैनेजर और एग्जिक्यूटिव अरेस्ट:30 हजार लेकर खाता खोला; ठगी के 50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए, 3 लाख मुनाफा लिया

Spread the love

गुरुग्राम में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खाता खोलने के मामले में पुलिस ने एक्सिस बैंक के एक सेल्स मैनेजर और सेल्स एग्जिक्यूटिव समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। बैंक अधिकारियों ने 30 हजार रुपए लेकर खाता खोला था और खाताधारक ने आठ लाख रुपए में यह खाता ठगों को प्रोवाइड करवाया था। इस खाते में 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। जिस गिरोह ने इस ठगी को अंजाम दिया था, यह गिरोह फर्जी पोर्टल पर USDT में ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेन्ट करके अच्छा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करता है। तीनों आरोपी हाथरस के, बैंककर्मी एमबीए पास गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू कुमार (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव पच्चो, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश), रोहित (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा एम.बी.ए.) निवासी आवास विकास कालोनी, जिला हाथरस और उमंग गुप्ता (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-एबीबीए) निवासी धर्म कुंज, जिला हाथरस के रूप में हुई। ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेन्ट का प्रलोभन देते इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में एक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत की थी। इस संबंध में 15 जनवरी को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया थ कि व्हाट्सग्रुप व फर्जी ऐप के माध्यम से USDT ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेन्ट करके अच्छा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी की गई है। 50 लाख रुपए इसी खाते में ट्रांसफर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस केस में ठगी गई राशि में से 50 लाख रुपए दिनेश इंटरप्राइजेज नाम की फर्म में ट्रांसफर हुए थे। यह फर्म आरोपी दिनेश कुमार के नाम पर थी। इस फर्म के बैंक खाते को आरोपी दिनेश ने आरोपी अंकुल व पिंटू को 30 हजार रुपए लेकर खोला था। आठ लाख में खाता ठगों को बेचा यही बैंक खाता आरोपी पिंटू व अंकुल ने आगे 8 लाख रुपए में किसी अन्य व्यक्ति को बेचा था। यह बैंक खाता आरोपी अंकुल व पिंटू ने अपने साथी आरोपी दिनेश के साथ मिलकर आरोपी उमंग गुप्ता (सेल्स एक्जीक्यूटिव) व रोहित (ब्रांच सेल्स मैनेजर) के माध्यम से फर्जी तरीके से खुलवाया था। छह साल से बैंक में काम करा मैनेजर आरोपी उमंग ने बताया कि वह एक्सिस बैंक की हाथरस ब्रांच में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर पिछले 3 साल से काम कर रहा है व आरोपी रोहित पिछले 6 साल से इसी ब्रांच में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा है। दोनों आरोपियों ने तीन लाख लिए आरोपियों ने आरोपी दिनेश का फर्जी फर्म बैंक खाता खोला था जिसमें बदले आरोपी पिंटू के माध्यम से आरोपी उमंग को एक लाख रुपये तथा आरोपी रोहित को दो लाख रुपए मिले थे। आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से अन्य बैंक खाते भी खोले गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।