बीओसीसीई इवेंट में आयशा विवेक ईशान तथा गीतांजलि ने प्रथम स्थान हासिल किया और शिवालिक शिवन्या मोनिका एवं सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। हॉकी में विवेक ने प्रथम स्थान तथा कार्तिक ने दूसरे स्थान हासिल किया वहीं बास्केटबॉल में गीतांजलि ने प्रथम स्थान पुनीत ने दूसरा स्थान तथा विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।
स्पेशल स्कूल नागचला की प्रभारीगीता पुरोहित ने बताया कि इन खेलों का आयोजन 29 तारीख से लेकर 31 तारीख तक किया गया जिसमें बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकल गई और यह सहित मेजर ध्यान सिंह की जयंती के उपलक्ष में सारा कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एनके शर्मा ने बच्चों को बताया कि शाहिद ध्यान सिंह को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। और उन्हें प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
डॉ. एनके शर्मा ने बच्चों को कहा की खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है खेल हमें सिखाता है कि भले ही हमारी भाषा, धर्म, रंग या विचार अलग हो, लेकिन मैदान में हम सब एक जैसे हैं और इसी संदेश के साथ फिट इंडिया मिशन का तीन दिवसीय जन आंदोलन, जो देशभर में मनाया जा रहा है संपन्न हुआ।
