प्रतियोगिता में सेजेस रामानुजगंज की टीम ने प्रारंभिक राउंड से ही बढ़त बनाई रखी। त्वरित उत्तरों, सटीक तथ्यों और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया। वहीं, बलरामपुर की टीम ने भी कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान सुरक्षित किया।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से हर्ष और गर्व का माहौल है। आज गुरूवार काे प्राचार्य हरिओम कुमार गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और सतत अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिनके निरंतर समर्थन से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास का विकास हुआ।
शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। राज्यस्तर पर भी छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर सभी उत्साहित हैं।
