सड़क किनारे झाड़ी से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Spread the love

बरामद शव के दाएं पैर को लोहे के सीकड़ से बांध कर ताला लगाया हुआ था। मृतक युवती के चेहरे और शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं।

प्रथम दृष्टया किसी दूसरी जगह उसकी हत्या कर झाड़ी में फेक दिये जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि झाड़ी से बरामद अज्ञात युवती की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी संभावित बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि दोपहर में सूचना मिलने पर झाड़ी से युवती का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अगल-बगल के थानों से मिसिंग युवती के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है।

दुष्कर्म से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम के क्रम में पुलिस मेडिकल जांच भी कराएगी, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।