राजनीति में आने का मकसद सिर्फ जनता की सेवा: जीतनराम मांझी

Spread the love

इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक और महानगर अध्यक्ष सनोज यादव ने मंत्री का फूल-माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने का उनका कोई व्यक्तिगत शौक नहीं था। बल्कि वे केवल जनता की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आए।

इसी सेवा भावना के कारण उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का भी अवसर मिला। मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों और चल रही योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखकर निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया है।