उल्लेखनीय है कि केद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर रशियन महिलाओं के डांस को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था जिस पर हिंदू सेवा परिषद ने आपत्ति दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तथा एक रक्षा संस्थान में सनातन त्योहार के दौरान ट्रेनिंग में आए लोग फिल्मी गानों पर डांस कर रहे हैं, जो अश्लीलता है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैक्ट्री के ए-1 सेक्शन में रशियन महिलाएं और कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन का बताया जा रहा है।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विश्वकर्मा जयंती पर परंपरागत पूजन एवं उत्सव में शामिल हुई थी रशियन महिलाएं
