अवैध पानी कनेक्शन को लेकर बवाल, एक महीने तक नहीं कटेंगी अवैध लाइनें

ruckus-over-illegal-water-connections-in-bhuiyandi
Spread the love

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कल्याणनगर और आसपास के इलाकों में वैध पानी कनेक्शन देने की मंजूरी काफी पहले मिल चुकी है। कई परिवारों ने आवेदन भी जमा किए थे, लेकिन अब तक उन्हें नियमित कनेक्शन नहीं मिला। मजबूरी में लोग अवैध कनेक्शन का सहारा ले रहे थे, जो विवाद की वजह बना।

हंगामे की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक पूर्णिमा साहू के प्रतिनिधि गुंजन यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने जुस्को अधिकारियों से बातचीत की और समाधान का रास्ता निकाला।

वार्ता के बाद गुंजन यादव ने बताया कि अगले एक महीने तक किसी भी अवैध पानी कनेक्शन को नहीं हटाया जाएगा। इस अवधि में जुस्को बस्ती में कैंप लगाकर आसान दर पर नए कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। पहले आवेदन करने वाले लोगों को भी इसी दौरान वैध कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी होगी।

आश्वासन मिलने के बाद बस्तीवासियों ने विरोध समाप्त कर दिया और स्थिति सामान्य हो गई।————-