झांसी में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बवाल:ABVP कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी घेरी, प्रदीप जैन बोले- ऐसे ही मॉब लिंचिंग होती है

झांसी में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बवाल:ABVP कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी घेरी, प्रदीप जैन बोले- ऐसे ही मॉब लिंचिंग होती है
Share Now

झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को विश्वविद्यालय के गेट पर रोक दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने झांसी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह कार्यक्रम के बारे में छात्रों से जानकारी कर रहे थे। इसी दौरान सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अब ABVP कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। तस्वीरें देखिए… इस तरह से मॉब लिंचिंग की जाती है पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा- हमें कार्यक्रम में बुलाया गया था। अचानक छात्रों में विवाद हो गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मेरी गाड़ी को रोक लिया। मुझे अंदर नहीं जाने दिया। मैं दो घंटे से बाहर खड़ा हूं। इस तरह से मॉब लिंचिंग की जाती है। मेन गेट पर ताला डाला बवाल में ABVP कार्यकर्ताओं ने मेन गेट पर ताला डाल दिया और किसी को भी बाहर नहीं आने दिया। मौके पर पहुंचीं एसपी सिटी प्रीति सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सपा और कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज नहीं होता वह आंदोलन करते रहेंगे। कुलपति की तस्वीर पर स्याही फेंकी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों ने जूते चप्पल फेंके। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की तस्वीर पर ABVP कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी। साथ ही मुकेश पांडेय मुर्दाबाद के नारे लगाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *