BHU (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच गुरुवार को मारपीट और पथराव हुआ। घटना में पीजी के छात्र पीयूष तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। आरोप है कि निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव ने रुइया हॉस्टल के गेट पर पीयूष तिवारी के साथ मारपीट की। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्मा BHU चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित छात्रों को समझाया। आक्रोशित छात्र आरोपियों पर कार्रवाई के लिए मांग कर रहे हैं। छात्रों का आक्रोश देखकर डीसीपी काशी गौरव समेत 500 पुलिसकर्मी मौके पर हॉस्टल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। भाग रहे 1 छात्र को पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया गया है। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, बिरला-सी हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है। यहां से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं। 4 तस्वीरें देखिए… छात्रों की मारपीट के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
बीएचयू के हॉस्टल गेट पर बवाल, पथराव:30-40 छात्रों ने किया हमला; पीजी छात्र के सिर में चोट, हॉस्टल में सर्च ऑपरेशन
