विदित हो कि 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा का जिक्र करते हुए उसके कार्यों की सराहना की थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संघ का नाम लेने पर एतराज जताया था।
आरएसएस नहीं होता तो देश न जाने कितने हिस्से में बंटता : केशव प्रसाद मौर्य
