विविध मत, पंथ सम्प्रदायों के लोग आयेंगे खण्ड व नगर स्तर पर आयोजित होने वाली सामाजिक सदभाव की बैठकों में विभिन्न जाति बिरादरी के प्रमुख एवं प्रभावी लोगों को बुलाया जायेगा। इसमें आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रमुख व विविध मत, पंथ सम्प्रदायों को मानने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों को बुलाया जायेगा।
सामाजिक सदभाव के प्रान्त प्रमुख राजेन्द्र ने बताया कि निर्दोष, निर्भय, संगठित हिन्दू समाज खड़ा हो। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना होगा। सभी जाति भेदभाव से ऊपर उठकर हिन्दू इस नाते सोचें एवं देश भक्ति का भाव जगा कर राष्ट्र कार्य में सहभागी बनें। किसी भी जाति बिरादरी की समस्या हमारी सामूहिक समस्या है। यह भाव बने। राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठित हिन्दू समाज एक साथ आए। समाज परस्पर सहयोगी बने। इस उद्देश्य से यह बैठकें आयोजित की जा रही हैं। राजेन्द्र ने कहा कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ ही अनेक आयोजन संघ ने सुनिश्चित किए हैं। पथ संचलन के कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। अब सामाजिक सदभाव बैठकें 05 नवम्बर से शुरू होंगी।
