इस रोमांटिक ट्रैक ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं, इसे मशहूर संगीतकार-सिंगर जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। गाना सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 3 मिनट 6 सेकंड लंबा यह गाना खूबसूरत लोकेशंस और रंगीन विज़ुअल्स से भरा है। समंदर के बीचो-बीच कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने को खास बनाती है। कई दर्शकों को इसके दृश्यों ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के हिट गाने ‘बेशरम रंग’ की याद भी दिला दी है।
कार्तिक और अनन्या स्टारर यह फिल्म इस साल क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और गाने की सफलता से साफ है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
