रोहतक में देर रात को 3 बहनों के इकलौते भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अंकित के रूप में हुई, जो दुर्गा कॉलोनी में रहता है। अंकित देर रात करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली से फूल लाने के लिए घर से निकला था, जिसे रास्ते में दो युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने पहले अंकित पर पिस्टल तान दी और गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। आरोपियों ने गोली नहीं चलने पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे अंकित की मौत हो गई। सूचना के बाद अंकित के परिजन मौके पर पहुंचे और अंकित को पीजीआई लेकर गए, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गाड़ी को साइड करने की बात पर हुआ विवाद परिजनों के अनुसार अंकित अपनी गाड़ी लेकर रात को दिल्ली से फूल लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गली में गाड़ी को साइड करने की बात लेकर दो युवकों के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद में आरोपियों ने अंकित की चाकू मारकर हत्या कर दी। पिस्टल से गोली नहीं निकली तो चाकू मारे परिजनों के अनुसार अंकित रात को घर से दिल्ली फूल लाने के लिए गया तो रास्ते में दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया। आरोपियों ने पहले पिस्टल चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल से गोली नहीं चली। आरोपियों ने चाकू लेकर अंकित पर वार करके हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 3 बहनों का इकलौते भाई था अंकित मृतक अंकित 3 बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहन बड़ी है, जबकि अंकित सबसे छोटा था। अंकित की सोनीपत बस स्टैंड के पास फूलों की दुकान थी। अंकित रोजाना अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली फूल लेने जाता था और देर रात को भी फूल लेने के लिए ही निकला था। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी सिविल लाइन थाना एसएचओ अंकिता ने बताया कि पुलिस को देर रात एक युवक की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी से एक बीयर की बोतल व चाकू को बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहतक देर रात 3 बहनों के इकलौते भाई की हत्या:आरोपियों ने चाकू मारकर दिया वारदात को अंजाम, दिल्ली जाने के लिए घर से निकला
