सुनवाई के दौरान बुधवार काे दिल्ली पुलिस ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि दोनों आरोपित घटना के तुरंत बाद देश छोड़कर भाग गए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब आरोपित कोर्ट के क्षेत्राधिकार में ही नहीं हैं तो इस पर हम कैसे सुनवाई कर सकते हैं। तब दोनों आरोपितों के वकील ने कहा कि वे चाहते हैं तो दोनों आरोपितों को विदेश से लौटकर आने और गोवा में कोर्ट में याचिका दाखिल करने का मौका मिले। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें याचिका की प्रति आज ही मिली है इसलिए जवाब देने के लिए समय चाहिए। तब कोर्ट ने सुनवाई 11 दिसंबर को करने का आदेश दिया।
इस मामले में एक आरोपित अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का घर भी दिल्ली में ही हैं। बताया जाता है कि घटना के बाद गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा विदेश फरार हो गए। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। गिरफ्तार अजय गुप्ता, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा का पार्टनर है।
