मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौत

Spread the love

मृतक मजदूर की पहचान मो. हनीफ (48) और मो. गुलजार (24) के रूप में की गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार जिले के समेली आने वाले हैं, जिसके लिए यह पूरी तैयारी चल रही थी। समेली प्रखंड कार्यालय के पास मुख्यमंत्री के आने की तैयारी को लेकर लगभग 40 मजदूर सड़क के दोनों ओर रात में बेरिकेट बांधने का काम कर रहे थे।

हादसे के बाद गुस्साए मजदूरों ने एनएच 31 को जाम कर दिया, जिससे पूर्णियां-बरौनी मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। लगभग 2 घंटे तक मजदूरों ने सड़क जाम कर मृतक साथी के मुआवजे की मांग की।